भ्याना डिजिटल स्टूडियो/लोहारी राघो.ईन
लोहारी राघो। श्री रामा क्लब, लोहारी राघो द्वारा आज क्लब के पुराने कलाकार हारमोनियम वादक प्रीतम मुसाफिर को सम्मानित किया गया। हारमोनियम वादक प्रीतम मुसाफिर गाँव लोहारी राघो रामलीला के बहुत ही पुराने कलाकारों में से एक हैं। वे रामलीला की शुरूआत के समय से ही क्लब के साथ जुड़े हैं। वर्तमान में वे परिवार सहित कलानौर में रह रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने के चलते वे आज पहुंचने में असमर्थ रहे तो कमेटी द्वारा प्रीतम मुसाफिर की जगह उनकी दोहती शुभा रेहला को सम्मानित किया गया। शुभा रेहला वर्तमान में गाँव लोहारी राघो स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बतौर पीजीटी इंगिलश कार्यरत हैं। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी राघो की प्राध्यापिका अंजना मिगलानी को भी सम्मानित किया गया। क्लब से सम्मान पाकर शुभा रेहला व अंजना मिगलानी ने क्लब प्रबंधन का आभार जताया है। इस अवसर पर क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, डायरेक्टर मुनीष चराया, नंबरदार कृष्ण भ्याना, मास्टर सुबे सिंंह, मास्टर कृष्ण बड़गुजर, डॉ. जिंदर सिंह, सुभाष चराया उर्फ सिटी, हर्ष भ्याना, साहिल अरोड़ा, विक्रम चावला व विजय समेत श्री रामा क्लब के सभी कलाकार व सेवादार मौजूद रहे।